{"_id":"5a1849884f1c1bc45b8b8367","slug":"141511541128-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य में जीआईसी मऊ ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य में जीआईसी मऊ ने बाजी मारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बाराकोट विकासखंड के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (सीआरसी) वल्सों में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता हुई। लोकनृत्य में जीआईसी मऊ के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।
जूनियर वर्ग में जीआईसी मऊ ने पहला, सुतेड़ा ने दूसरा और चौमेल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। नुक्कड़ नाटक में मऊ, चौमेल, सुतेड़ा क्रमश:पहले तीन स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, महेश चंद्र पंरगाई, राम प्रसाद कालाकोटी, दिनेश चंद्र आर्या ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में मनीषा, सुजल सिंह, सुनीता, नुक्कड़ नाटक में चामी, वल्सों, मऊ क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी चौमेल के यतीश सिंह प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सुतेड़ा के दीपक सिंह द्वितीय रहे।
चित्रकला उच्च प्रथमिक वर्ग में जीआईसी चौमेल के चंचल सिंह, जीआईसी मऊ की आरती और जूनियर हाईस्कूल सुतेड़ा के सागर सिंह पहले तीन स्थानों में रहे। सीआरसी समन्वयक कैलाशनाथ गोस्वामी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में निर्णायकों में पुष्कर समदरियाल, विजय नौटियाल, जगदीश तड़ागी, सुंदर सिंह, मान सिंह, फतेह सिंह, उमा जुकरिया, प्रियंका भट्ट, धीरज कुमार, जगदीश कुमार, राम प्रसाद, सरस्वती अधिकारी आदि का सहयोग रहा।