{"_id":"5a0f27a14f1c1b60678bbdaf","slug":"141510942625-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर चला पालिका का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर चला पालिका का चाबुक
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पॉलिथीन का प्रयोग करने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर पालिका ने चाबुक चलाया। 19 दुकानदारों पर पालीथिन का उपयोग करने, अतिक्रमण करने और कूड़ा फैलाने पर 12600 रुपये का जुर्माना ठोका। 20 किलोग्राम पालीथिन जब्त भी की गई। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अभियान चलाया। नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। ऐसे दुकानदारों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानों से पालीथिन जब्त की गई। खेतीखान तिराहे में आनंद मेहता की दुकान से 15 किलोग्राम पालीथिन जब्त करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा नाली में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आठ दुकानदारों पर 1600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भविष्य में नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान में मनमोहन रौतेला, महेश चौहान, पुष्पा धानिक, दीक्षा वर्मा शामिल थे।