{"_id":"59de52514f1c1b78548b6d03","slug":"141507742289-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालगढ़ा में 14 से शुरू होगा सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालगढ़ा में 14 से शुरू होगा सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के खालगढ़ा में होने वाले सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। महोत्सव को लेकर इस सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। 14 अक्तूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कई समितियां गठित की गई हैं।
बुधवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष मोहित पांडेय के संचालन में हुई बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि 14 अक्तूबर को दो बजे से खालगढ़ा से शिव मंदिर (दुधाधारी) तक महिलाओं की ओर से आंचलिक परिधाम में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना शाम सात बजे से विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक दल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 अक्तूबर को महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव की तैयारियों में सचिव शिवराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक जोशी, सतीश चिलकोटी, राजीव सक्टा, प्रमोद अधिकारी आदि युवा जुटे हुए हैं।