फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीसीटीवी की निगरानी में होगा लोहाघाट अस्पताल

सीसीटीवी की निगरानी में होगा लोहाघाट अस्पताल

Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में होगा लोहाघाट अस्पताल
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अब सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगने लगे हैं। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगने से यहां की हर गतिविधियां कैमरे की नजर में होंगी। अस्पताल में उत्पात मचाकर भाग जाने वाले अराजक तत्वों की भी आसानी से पहचान की जा सकेगी। एमएस डॉ. वीके जोशी का कहना है कि प्रारंभिक चरण में अस्पताल के मुख्य चार स्थानों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। 30 अगस्त की रात को अस्पताल में आकर एक युवक ने डॉक्टरों से अभद्रता की थी। एमएस के आवास में घुसकर मारपीट की गई थी। इसके बाद से अस्पताल परिसर में सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठने लगी थी। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश के बाद पुलिस कर्मी लगातार अस्पताल में गश्त कर यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अब अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाने शुरू कर दिए हैं। एमएस ने बताया कि शीघ्र ही अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर पूरे अस्पताल परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने पर चर्चा की जाएगी। अलबत्ता अब पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गश्त के चलते अस्पताल परिसर में शांति है। इससे डॉक्टर निश्चिंत होकर रोगियों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमएस डॉ. जोशी से अभद्रता के बाद सतर्कता बढ़ाई
अस्पताल की गतिविधियों की निगरानी समेत उत्पातियों की भी पहचान हो सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed