{"_id":"599726184f1c1bba518b4748","slug":"141503077912-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंबर राज पंत अध्यक्ष, गणेश महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंबर राज पंत अध्यक्ष, गणेश महासचिव
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर में महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। डंबर राज पंत अध्यक्ष और गणेश बिष्ट महासचिव चुने गए। अध्यक्ष और महासचिव के अलावा पदम भाट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवराज जोशी प्रशासन सचिव, रमेश थापा कोषाध्यक्ष, विष्णु कडेल प्रशासन उपाध्यक्ष और पुष्पराज जोशी उपकोषाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद पर विजयी हुए डंबर राज पंत ने निवर्तमान अध्यक्ष नवीन भट्ट को 182 मतों के अंतराल से हराया। पंत को 299 मत मिले जबकि भट्ट को 117 मत मिले। इसके अलावा आनंदराज जोशी, अर्जुन सिंह ठगुन्ना, गणेश प्रसाद भट्ट, शमशेर बहादुर चंद, सुभाष मल्ल कार्यकारणी सदस्य चुने गए हैं। जल्द ही समिति पदाधिकारियों का शपथग्रहण कराया जाएगा।