फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   थ्वालखेड़ा में घर के पास तक पहुंचा हाथियों का झुंड

थ्वालखेड़ा में घर के पास तक पहुंचा हाथियों का झुंड

Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
थ्वालखेड़ा में घर के पास तक पहुंचा हाथियों का झुंड

विज्ञापन
जंगल से लगे गांवों में हाथियों के झुंड का उत्पात थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार की रात को थ्वाल खेड़ा गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण का हैंडपंप तोड़ने के साथ ही दो किसानों की धान की फसल और केले के पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। लोगों के घर के समीप पहुंचे हाथियों के झुंड से गांव में खासी दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र कोई कारगर कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पूर्णागिरि मार्ग से लगे गांवों में इन दिनों हाथियों के झुंड का खौफ बना हुआ है। आए दिन हाथी गांवों में घुसकर काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। जानमाल का भी खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार की रात थ्वालखेड़ा गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने पहले घर पास लगा कविता देवी का हैंड पंप तोड़ा और फिर कविता देवी के साथ ही तेज सिंह व केशव दत्त की खेत में खड़ी फसल व घर के पास लगे केले के पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। ग्राम प्रधान सतीश पांडेय ने बताया कि हाथियों का झुंड खेतों में फसल तबाह करने के साथ ही अब घरों के पास तक आने लगा है। इससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग उठाने के बाद भी अब तक वन्य जीवों के खौफ से छुटकारा दिलाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन की राह पकड़ने को विवश होंगे।
विज्ञापन



सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र में हाथियों का आतंक
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर में हाथियों का आतंक शुरू हो गया है। भारत के दुधवा नेशनल पार्क से आए दर्जनों हाथियों के झुंड ने किसानों की खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी। कई बार नेपाल से आए हाथी बनबसा के गढ़ीगोठ और मझगांव क्षेत्र तक पहुंच किसान की मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। दुधवा वन्यजंतु पीड़ित संघर्ष समिति अध्यक्ष केशव प्रसाद ने बताया कि हार्थियों ने पुनर्वास नगरपालिका के बिचफांटा और डांडा गांव में तीन घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कई किसानों के खेतों में खड़ी फसल रौंदकर नष्ट कर दी। बताया कि हाथियों ने हरिकला धामी, पूर्णमाया विक, दिनेश विक के घरों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण शिवप्रसाद पोडेल ने बताया कि किसान रात भर आग जलाने के साथ ही ट्रैक्टर चलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को भारत से सटे नेपाल के ग्राम दोधारा चांदनी में भी हाथियों ने धान के साथ ही मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण मानबहादुर राना ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन हाथियों के झुंड ने गांव में पहुंच खेतों में खड़ी फसल नष्ट की है। देवीपुरा के प्रधान अरुण कुमार और देवीपुरा की उपप्रधान कमला उप्रेती ने बताया कि नेपाल से आने वाले हाथियों के झुंड बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र में पहुंच किसान की मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed