{"_id":"5995d3bd4f1c1b5a618b4702","slug":"141502991293-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों को लेकर लोहाघाट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। ओखलकांडा के ब्लाक प्रमुख व कांग्रेस के चुनाव अधिकारी आनंद आर्या ने कहा कि कांग्रेस में पुनर्जागरण का दौर चल गया है। कांग्रेस संगठन में अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी।
एनेक्सी भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी की अध्यक्षता और शैलेंद्र राय के संचालन में हुई बैठक में चुनाव अधिकारी ने कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सक्रिय और प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी की। कार्यकर्ताओं से आम सहमति पर चुनाव करवाने के लिए कहा। चुनाव अधिकारी आर्या ने बताया कि 20 अगस्त तक बनाई गई सूची में शिकायत और आपत्ति लगाई जा सकती है। 21 अगस्त को मुख्यालय में जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन मुरारी, डीडी पांडेय, विजय माहरा, उत्तम देव, कविराज मौनी, चांद बोहरा, भुवन चौबे, राकेश बोहरा, अजय गोरखा, नरेंद्र बोहरा, प्रदीप देव आदि मौजूद रहे।