{"_id":"594416f24f1c1bb1428b4687","slug":"141497634546-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बचाव को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बचाव को जागरूक किया
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। डायरिया पखवाड़े के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने का पाटी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। खंड कार्यक्रम प्रबंधक दीपक जोशी ने गांव-गांव में जाकर लोगों को डायरिया के कारण, उनसे होने वाले दुष्परिणामों व बचाव के तरीके बताए।
दीपक ने देवीधूरा, मूलाकोट, पनियां, पटनगांव, गर्सलेख, ढरौंज, कोटना, सांगो आदि गांवों के अलावा स्कूल बसों, रोडवेज बसों और टैक्सी वाहनों में जाकर लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, खानपान का विशेष ध्यान देने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और बासी भोजन नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन