{"_id":"594175604f1c1b13078b4659","slug":"141497462112-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। ग्रिफ कैंप के पास टनकपुर की ओर जा रही बस में सवार इस यात्री की तबीयत बिगड़ने पर चालक बस को जिला अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई।
बुधवार दोपहर बाद लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07 टीए-2989) देहरादून जा रही थी। इस बस में लोहाघाट से टनकपुर के लिए अजय वर्मा (57) पुत्र सुंदर लाल वर्मा निवासी 2180 यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली भी सवार हुआ, लेकिन चंपावत से तीन किलोमीटर आगे ग्रिफ कैंप के पास अजय वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सहयात्रियों के अनुरोध पर चालक पुष्कर पंत और परिचालक चरण सिंह राणा बस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले यात्री अजय वर्मा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह की अगुवाई में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब से आधार कार्ड के साथ ही छह सौ रुपये मिले हैं, जबकि यात्री के पास मोबाइल फोन नहीं था।