फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   14 gradual, will strike March 20

14 से क्रमिक, 20 मार्च से होगा अनशन

Sun, 28 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सरकार एवं निगम प्रबंधन पर वाह्यस्रोत और संविदा कर्मचारी हितों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने 14 मार्च से क्रमिक और 20 मार्च से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।

विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई यूनियन की बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। श्रम कानून को ताक में रख संविदा और वाह्यस्रोत कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश का लाभ तक नहीं दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग उठाई कि संविदा और वाह्यस्रोत कर्मचारियों का मानदेय 1500 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा चालक-परिचालकों को दो रुपये प्रति किमी देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयकों को भुगतान करने और निगम को 400 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


यूनियन ने एलान किया कि उनकी मांगों पर 13 मार्च तक अमल नहीं हुआ तो 14 मार्च से क्रमिक अनशन, 20 मार्च से आमरण अनशन और इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी चक्काजाम किया जाएगा। बैठक में सिराजुद्दीन, नीरज सिंह, शेर सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, रवि शर्मा, सुरेंद्र चिलवाल, परवीन जोशी, जमुना, पूरन सिंह, दरवान राम, जीवन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed