फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मतदाता पहचान पत्र दिखाने में भी सबसे आगे रही महिलाएं

मतदाता पहचान पत्र दिखाने में भी सबसे आगे रही महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र दिखाने में भी सबसे आगे रही महिलाएं
चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में हुए मतदान में पुरुषों की तुलना में ज्यादा संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिलाएं मतदाता पहचान पत्र दिखाने में भी पुरुषों से आगे रहीं। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान करने के लिए अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को दिखाने की अनुमति भी दी गई थी लेकिन जिले की अधिकतर महिला मतदाताओं ने चुनाव आयोग की ओर से जारी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) पर ज्यादा भरोसा जताया।
विज्ञापन

चंपावत विधानसभा सीट पर जहां 27126 पुरुषों की तुलना में 28842 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं 44240 मतदाताओं ने अपनी पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र का प्रयोग किया जिसमें 26233 हजार से अधिक महिलाओं ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र का प्रयोग किया। लोहाघाट विधानसभा सीट पर 23950 पुरुषों की तुलना में 28982 महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


इस सीट पर 35439 मतदाताओं ने वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र का प्रयोग किया जिसमें 25837 महिलाओं ने मतदाता पहचान पत्र दिखाकर वोट डाला। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में बनाए गए कुल 321 मतदान केंद्रों में से 15 मतदान केंद्रों में सभी वोट वोटर आईडी के माध्यम से ही डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मनिहारगोठ, आमबाग कक्ष संख्या एक, जीजीआईसी टनकपुर कक्ष संख्या दो, जीआईसी टनकपुर कक्ष संख्या एक, गंगसीर, चौड़ाख्याली और मुंगरो तथा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में रौसाल, बमनकूड़ा, ईड़ाकोट, खरही, तपनीपाल, खेती, पऊ और देवीधार मतदान केंद्र में शत प्रतिशत मतदाताओं ने वोटर आईडी दिखाकर वोट डाले।

29222 मतदाताओं ने पेश किए वैकिल्पक दस्तावेज
चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव में 29222 मतदाताओं ने वोट डालने के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों और पहचान पत्रों का प्रयोग किया। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 11729 मतदाताओं ने और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 17493 मतदाताओं ने वोट डालने के लिए आयोग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग किया।


इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से डाले गए 942 वोट
चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 942 वोट इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) के माध्यम से डाले गए। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में लगे 547 अधिकारियों और कर्मचारियों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 395 मतदाताओं ने ईडीसी के माध्यम से वोटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed