{"_id":"5c66fdb5bdec22090f3fc5ce","slug":"131550253493-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में यातायात नियमों के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में यातायात नियमों के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी में यातायात व्यवस्था का पालन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। डाउन स्ट्रीम में कुछ चालक बैराज के पास पर वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने चारों वाहनों के चालान काटकर उनकी दो दिन के लिए निकासी रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
डाउन स्ट्रीन खनिज निकासी गेट पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और खनन समिति ने तय किया है कि बैराज के पास वाहन एक ही छोर पर लाइन से खड़े किए जाए। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर दो दिन खनिज निकासी रोकने की हिदायत दी गई है, लेकिन कई चालक इन नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बैराज के समीप चेकिंग की तो चार वाहन नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए मिले। कोतवाल ने बताया कि चारों वाहनों (शक्तिमान ट्रक यूआरएन/9940, यूपी 29/1236, यूके 03 सीए/0025 और डंपर यूके 03 सीए/0633ए ) का चालान करने के साथ ही इनकी दो दिन खनिज निकासी रोकने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।