फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सोलर प्लांट किट से जगमगाएगा वनगांव हेलागोठ

सोलर प्लांट किट से जगमगाएगा वनगांव हेलागोठ

Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट किट से जगमगाएगा वनगांव हेलागोठ
बनबसा (चंपावत)। जिन क्षेत्रों में अब तक विद्युतीकरण नहीं किया जा सका था, वहां प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सोलर किट से बिजली पहुंचाई जाएगी। इसी के तहत सोमवार को चंदनी ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले वन गांव हेलागोठ के ग्रामीणों को सोलर प्लांट किट बांटी गई।
विज्ञापन


यूपीसीएल के एसडीओ सोयब रजा ने बताया कि जिन स्थानों पर अब तक बिजली नहीं पहुंच पा रही थी, उन गांवों या क्षेत्रों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सोलर प्लांट के जरिये बिजली मुहैया कराई जा रही है। सोमवार को चंदनी ग्रामसभा के हेलागोठ में 17 सोलर किट बांटी गई।
विज्ञापन


मंगलवार से हेलागोठ में सोलर प्लांट लगा कर विद्युत सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि सोलर प्लांट के अलावा पांच-पांच एलईडी बल्ब भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उपभोक्ता चाहे तो पंखा और टीवी भी चला सकेंगे। एसडीओ ने बताया कि बनबसा में बंगाली कॉलोनी में 24 और टनकपुर के पास तीन ओर से नेपाल से घिरे थपलियालखेड़ा में 34 सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। इस दौरान ग्रामप्रधान गंगा गुरूंग के अलावा हेलागोठ निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed