फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन दिन के अवकाश के बाद आज खुलेंगे बैंक

तीन दिन के अवकाश के बाद आज खुलेंगे बैंक

Sun, 25 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन के अवकाश के बाद आज खुलेंगे बैंक
चंपावत। तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालय और बैंक खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। पिछले सप्ताह चार दिन सरकारी अवकाश रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकांश एटीएम में धनराशि नहीं होने के कारण भी उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था। बीते सप्ताह 21 नवंबर को बारावफरात का अवकाश रहा। उसके बाद 23 नवंबर को गुरु पूर्णिमा, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और चौथे शनिवार और 25 नवंबर को रविवार का राजकीय अवकाश रहा। इस कारण बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने के साथ ही लोगों को नकदी प्राप्त करने के लिए पापड़ बेलने पड़े।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही एटीएम में भी नकदी डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed