{"_id":"5bd88ef2bdec2269ba10c689","slug":"131540919026-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं आयुक्त ने बनबसा क्षेत्र के चुनाव बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं आयुक्त ने बनबसा क्षेत्र के चुनाव बूथों का किया निरीक्षण
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची, निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य मूल्यांकन के रोल ऑब्जर्वर नामित कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने बनबसा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बूथों पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों को देखा। सुपरवाइजरों और बीएलओ को कई निर्देश दिए। बीएलओ को काम में ढिलाई न बरतने के निर्देश देते हुए चुनाव नियमावलियों का गहन अध्ययन करने को कहा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर कुमाऊं कमिश्नर ने बनबसा क्षेत्र के सोलह बूथों का निरीक्षण कर सुपरवाइजरों और बीएलओ से पूछताछ की। चुनाव नामावलियों की पुष्टि और सुधार प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली, जबकि डाटा डायरी और अभिलेख न होने पर पचपकरिया के सुपरवाइजर दीपक शाही का जवाब तलब किया। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर चुनाव नामावलियों को पुष्ट और सत्यापन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम, तहसीलदार, सुपरवाइजरों को प्रत्येक सप्ताह मतदाता सूची का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ को निर्वाचन कार्यों में उदासीनता न बरतने के भी निर्देश दिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा को निर्देश दिए कि सभी बीएलओ को प्रश्नावली बनाकर दें, ताकि वे घर-घर जाकर चुनाव नामावलियों में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुधार कर सकें। इस दौरान आरओ एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार पूनम पंत, नीलू चावला आदि थे।