{"_id":"5b0eead34f1c1bf36e8b55a3","slug":"131527704275-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी मालिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी मालिकों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 30 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
टैक्सी गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगाने की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को टैक्सी मालिकों एवं चालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्पीड गवर्नर से पर्वतीय मार्ग पर गाड़ियों की खिंचाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्पीड गवर्नर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। आगाह किया है कि पांच जून तक उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो वे विरोध में कुमाऊं बंद कर टैक्सी वाहनों का संचालन बंद रखेंगे।
कुमाऊं टैक्सी महासंघ के संरक्षक नारायण सिंह गैंड़ा एवं पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में टैक्सी मालिक और चालक बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने टैक्सी स्टैंड पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि पुराने टैक्सी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने से पर्वतीय मार्गों पर कई वाहनों की खिंचाई प्रभावित हो गई है, इससे वाहनों के इंजन पर भी मार पड़ रही है। प्रदर्शन में गोविंद कुमार, प्रेम सिंह, भुवन भट्ट, सैफ खान, पवन, हैदर खान, उमेश, सूरज गोस्वामी, कलीम, प्रकाश, शंकर सिंह, धीरू जुकरिया आदि शामिल थे।