{"_id":"5ada27a54f1c1b46098b59c8","slug":"131524246437-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपीराइट, ट्रेड मार्क, पेटेंट अधिनियम से रूबरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपीराइट, ट्रेड मार्क, पेटेंट अधिनियम से रूबरू कराया
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर हुई कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद (यूसीओएसटी) के विषय विशेषज्ञों ने बौद्धिक संपदा, कॉपीराइट, ट्रेड मार्क, पेटेंट अधिनियम संबंधी विचार साझा किए। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता और मुख्य संयोजक डॉ.धर्मेंद्र तिवारी के दिशा-निर्देशन में हुई कार्यशाला में यूसीओएसटी की डॉ.अंजू रावत ने बौद्धिक संपदा और अधिकारों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
पेटेंट, औद्योगिक डिजायन, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की जानकारी दी। स्वाति रावत ने कॉपीराइट की पहचान और इसके महत्व के अलावा पंजीकरण की प्रक्रिया बताईं। हिमांशु गोयल और कामिका चौधरी ने ट्रेड मार्क और औद्योगिक डिजायन से संबंधित जानकारी दी। डॉ.कमलेश सक्टा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.रुचिर जोशी, डॉ.ऋतु मित्तल, डॉ.जगदीश जोशी, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.सुमन पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यशाला में 127 छात्र मौजूद थे।