{"_id":"5a2c1f084f1c1ba7668b9089","slug":"131512840968-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नाराज होकर बनबसा पहुंचा युवक परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नाराज होकर बनबसा पहुंचा युवक परिजनों को सौंपा
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पहले घर से नाराज होकर बनबसा पहुंचे मध्यप्रदेश निवासी कैलाश (20) को पुलिस ने शनिवार को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 7 दिसंबर को शारदा बैराज चौकी पुलिस ने बनबसा से शारदा बैराज पहुंचे एक युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नेपाल जा रहा है। आईडी देखने पर वो मध्य प्रदेश का रहने वाला निकला।
पूछताछ में उसने घर से नाराज होकर यहां आने की बात स्वीकारी। पुलिस ने उसके बारे में उसके पिता लक्ष्मी नारायण ढोके निवासी भागीरथी कालोनी धारनाका महू जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) को सूचित किया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि कैलाश को शनिवार को मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे उसके पिता और बड़े भाई सुरेंद्र कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।