फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नायकगोठ निकासी गेट पर तौल कांटा लगने के बाद शुरू होगी खनिज निकासी

नायकगोठ निकासी गेट पर तौल कांटा लगने के बाद शुरू होगी खनिज निकासी

Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नायकगोठ निकासी गेट पर तौल कांटा लगने के बाद शुरू होगी खनिज निकासी

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
प्रशासन और वन निगम की खनन इकाई ने भले ही छह नवंबर से खनन के लिए शारदा के गेट खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन शक्तिमान ट्रक मालिक एवं खनन कारोबारी नदी के अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट पर तौल कांटा लगने के बाद ही खनिज निकासी करेंगे।

यह फैसला बृहस्पतिवार को हुई शक्तिमान ट्रक यूनियन की बैठक में लिया गया है। स्टोन क्रशर स्वामियों की सहमति पर बैठक में खनिज सामग्री का बिक्री मूल्य भी पचास रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वन निगम का खनन प्रभाग शारदा से खनन शुरू करने की तैयारी में जुटा है, लेकिन अप स्ट्रीम के नायकगोठ निकासी गेट में अब तक दूसरा तौल कांटा नहीं लग पाया है। खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि कांटे के लिए चयनित स्थान के आसपास अतिक्रमण से कांटा लगाने में बाधा आ रही है, इसके लिए प्रशासन से कार्रवाई कर कांटे के लिए जगह मुहैया कराने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष योगी ज्याल की अध्यक्षता में हुई ट्रक मालिकों और खनन कारोबारियों की बैठक में भी नायकगोठ निकासी गेट पर तौल कांटा लगने के बाद ही खनिज निकासी शुरू करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा खनन प्रभारी को आगाह किया गया है कि यूनियन की सहमति के बगैर अब किसी भी वाहन का पंजीकरण न किया जाए। बैठक में स्टोन क्रशर स्वामी के प्रतिनिधि अनुज कुमार, जगदीश खर्कवाल, महेश सिंह, दीपक सिंह विट्ठल, दीपक जोशी, जीडी खुल्लर, चंद्रमोहन सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed