{"_id":"596ba80e4f1c1b36058b4746","slug":"131500227598-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान से खराब हो रहा इलाके का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान से खराब हो रहा इलाके का माहौल
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों का धरना-प्रदर्शन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। शीघ्र शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट न करने पर आंदोलनकारियों ने 19 जुलाई के बाद तालाबंदी और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।
रविवार को हरेला पर्व होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग तहसील परिसर में चल रहे आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों का कहना था कि बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण इस मोहल्ले में वातावरण खराब हो रहा है।
नागरिकों ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा उनके वार्ड से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया, लेकिन आबकारी विभाग के अड़ियल रवैये से दुकान यहां से हट नहीं पा रही है। धरना-प्रदर्शन में सभासद परवीन रजा, तृप्ति भट्ट, विनीता देवी, हंसा देवी, मेहनाज, कमला, द्रोपदी देवी, अनीता देवी, ममता देवी, गीता देवी, पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता, गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे।