{"_id":"59592aa14f1c1b8e548b48e8","slug":"131499015841-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अवरोध हटा संकट टाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अवरोध हटा संकट टाला
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वर्षा से चंदनी की ओर से आने वाले पानी से आनंदपुर मार्ग में जलभराव होने लगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेतों में हुए जलभराव का पानी भी उत्तरी छोर पर स्थित चंदनी से दक्षिणी छोर पर आनंदपुर मार्ग पहुंच जलभराव हो गया था।
ग्रामीणों ने अवरोध और मलवे को हटा दिया जिससे वहां जमा पानी आगे बह गया। पानी के बह जाने से किसी प्रकार का संभावित खतरा टल गया। बताया गया है कि बरसाती पानी के प्रवाहित मार्ग पर मलवा और दीवार बना दिए जाने से वहां जल भराव होने लगा था। श्रमदान करने वालों में किशन चंद, सुरेश चंद, नरेश चंद, राजू खत्री, होशपियार चंद समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।