फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13.50 rupees caught from Nepali youth

बार्डर पर नेपाली युवक से 13.50 लाख की नकदी पकड़ी

Sun, 28 Apr 2019 10:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 28 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
13.50 rupees caught from Nepali youth
ई कंपनी की पकड़ में नेपाली नागरिक प्रेम चंद। - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी ने भारत से नेपाल जा रहे नेपाली युवक के कब्जे से साढ़े तेरह लाख की नकदी पकड़ी है। एसएसबी ने पकड़ी गई रकम और युवक को खटीमा स्थित आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार देर शाम एसएसबी 57 वीं वाहनी की ई कंपनी के जवान कमांडर आनंद सिंह भंडारी (निरीक्षक) के निर्देश पर बनबसा बीओपी पर सघन चेकिंग अभियान पर थे।

इसी दौरान एक नेपाली युवक बड़ा सा बैग लेकर भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। एसएसबी जवानों ने उसे रोका तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में जवानों को भारतीय करेंसी मिली। बैग में पांच सौ और दो हजार के भारतीय नोट भरे थे। एसएसबी जवानों ने युवक से  पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
विज्ञापन


एसएसबी के कमांडर ने बताया कि बैग से कुल 1347650 रुपये बरामद हुए हैं। युवक ने यह रकम हरियाणा से दिल्ली होते हुए लाना बताया। युवक प्रेम चंद निवासी बिलौरी वार्ड संख्या 9 जिला कंचनपुर को  नकदी के साथ खटीमा स्थित आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी कमांडर ने बताया कि युवक के पूछताछ में बताया कि वह गुरुग्राम में एक ढाबे पर काम करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम उसके नेपाली साथी की है और वह उसे देने जा रहा था, लेकिन एसएसबी को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। पकड़ी की गई नकदी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कस्टम अधीक्षक एक के सिन्हा ने बताया कि नियमानुसार भारत से नेपाल को केवल पच्चीस हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है, जिसके अभिलेख (प्रमाण) दिखाए जाने आवश्यक हैं।

कहीं नदी मार्ग से न पहुंचा हो एसएसबी चेकपोस्ट
बनबसा (चंपावत)। बड़ी रकम के साथ एसएसबी चेकपोस्ट में दबोचे गए नेपाली युवक के एसएसबी चेकपोस्ट पहुंचने के पीछे भी अंदेशा जताया जा रहा है। तस्कर भारत नेपाल की खुली सीमा पर जगह जगह चोर और खुफिया मार्ग के अलावा शारदा नदी में पानी के कम रहते नदी मार्ग से भी तस्करी को अंजाम देते हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं नेपाली युवक करेंसी भरे बैग को लेकर नदी मार्ग से एसएसबी चेकपोस्ट न पहुंचा हो।


एक ढाबे में काम करने वाले नेपाली युवक के पास साढ़े तेरह लाख की नकदी कहां से आई यह सघन जांच का विषय है। किसी अन्य नेपाली द्वारा उसे अपने घर पहुंचाने को इतनी बड़ी रकम देना भी संदेह पैदा कर रहा है। नेपाली युवक के पास से पकड़ी गई रकम कहीं भारत से तो नहीं चुराई गई, इसका भी पता किया जा रहा है। नेपाली नागरिक के पास मिली रकम के संबंध में आयकर विभाग मामले की तह तक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed