{"_id":"5c77db76bdec224a3d3ff4da","slug":"126-student-filled-aprajita-forms","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय की 126 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय की 126 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे
Thu, 28 Feb 2019 10:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत राजकीय महाविद्यालय में अपराजिता की शपथ लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए गए। सहायक प्रोफेसर डॉ. बीपी ओली के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.राधेश्याम भट्ट ने छात्राओं को थ्री-आर (पढ़ना, लिखना और पुनरावृत्ति) के फार्मूले को विषय की समझ के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर 126 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। बाद में साहित्यकार तथा पैरा लीगल वालंटियर डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. शूल ने कविता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण के लिए छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्य ने अपराजिता को बालिकाओं को नई ताकत देकर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कार्यक्रम बताया। कहा कि इसके माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार होगा और महिला-पुरुषों के बीच होने वाली असमानता को कम करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डॉ बीपी ओली, प्रशांत जोशी, धीरज कुमार, संजय बिष्ट, पंकज कुमार, डीएन गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
यह शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण रखने व उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनबद्धता है। अपने घर व कार्य स्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।
विज्ञापन