फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शहरों के लोग जंगलों में मना रहे नए साल का जश्न

शहरों के लोग जंगलों में मना रहे नए साल का जश्न

Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
kamlesh  mehta kamlesh kamlesh
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहरों के लोग जंगलों में मना रहे नए साल का जश्न
चंपावत के चाय बागान में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उल्लास मनाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत/लोहाघाट। नए साल की पूर्व संध्या, थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए युवाओं में खासा जुनून दिखाई दिया। वक्त के बदलने के साथ ही साल की विदाई और नए वर्ष के अभिनंदन का ढंग भी बदल गया है। शहरों में रहने वाले लोग थर्टी फर्स्ट मनाने को लेकर जंगलों में डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन


सोमवार को भीड़भाड़ वाले इलाकों के लोग दूरदराज के जंगलों में जश्न मनाते दिखे। सुबह से ही शराब के अलावा मीट मांस की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ रही। भले ही कभी चंपावत जिला शराब विरोध के लिए उत्तराखंड में मशहूर रहा हो, मगर अब यहां शराब के शौकीनों की तादाद आकाश छूने लगी है। सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब 25 प्रतिशत दारू की बिक्री ज्यादा हुई।
विज्ञापन


उधर लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हुड़दंगियों से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। देवीधार, मायावती, एबटमाउंट, झूमाधुरी, भवल्टा, मेलकूना आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर महफिल का लुत्फ उठाया। किसी भी अप्रिय वारदात और हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पांच टीमों को जगह-जगह तैनात किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत, देवेंद्र सिंह मेहता सुबह से लेकर रातभर पुलिस कर्मियों के साथ गश्त में थे। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed