{"_id":"5c12a4b342c7925d56375c53","slug":"121544725683-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस सुविधा लेने को अब होंगे आनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस सुविधा लेने को अब होंगे आनलाइन पंजीकरण
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक, आश्रित और वीरनारियों को अब मेडिकल सुविधा प्राप्त करने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। अब पुराने ईसीएचएस कार्ड मान्य नहीं होंगे।
बनबसा ईसीएसएच प्रभारी कर्नल बीब पाल ने बताया कि पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों को दी जाने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पुराने ईसीएचएस कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बनबसा ईसीएचएस केंद्र में पंजीकृत क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों से 31 दिसंबर से पहले आनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।
आनलाइन पंजीकरण स्थानीय ईसीएचएस केंद्र अथवा साइबर कैफे में भी कराए जा सकते हैं। बताया कि अब सरकार की नई व्यवस्था के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सेवा आनलाइन पंजीकरण करा चुके पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों को ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों से 31 दिसंबर से पहले पंजीकरण कराने को कहा है। वहीं गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में भी सभी समिति सदस्यों से आनलाइन पंजीकरण जल्द कराने का आह्वान किया है।