{"_id":"5bdf2383bdec22694c343906","slug":"121541350275-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में देवदार का भारी-भरकम पेड़ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में देवदार का भारी-भरकम पेड़ गिरा
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। बारिश से ठंड में बेतहाशा इजाफा हुआ। चंपावत में दस मिलीमीटर बारिश हुई। अलबत्ता सभी मोटर मार्ग खुले रहे। बारिश और तेज हवा से तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
लोहाघाट के आदर्श कॉलोनी में शनिवार रात हुई भारी बारिश से देवदार का पेड़ गिर गया। इसके चलते यहां विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ मार्ग अवरुद्ध हो गया। आदर्श नगर मोहल्ले में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने से यहां 20 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंस गए।
अवर अभियंता बीबी गहतोड़ी ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड से आदर्श कॉलोनी और युवा भवन जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिससे आदर्श कॉलोनी से लेकर सीडर वैली होटल तक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में राहत दल ने मौके पर पहुुंच पेड़ को काटा।
विज्ञापन
डिस्क क्षतिग्रस्त, 8 घंटे गुल रही चंपावत में बिजली
चंपावत। रविवार को आठ घंटे बत्ती गुल रही। अलबत्ता सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। चंपावत की बिजली लाइन में डिस्क में खराबी आने से रात करीब दो बजे बिजली गुल हो गई। इससे घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ऊर्जा निगम के उप खंड अभियंता विकास भारती ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।