{"_id":"5bb4f08f867a5570e55b20a4","slug":"121538584719-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रनगर बाजार खुला, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रनगर बाजार खुला, लोगों ने ली राहत की सांस
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाल का महेंद्रनगर बाजार एक दिनी बंद के बाद बुधवार को खुल गया। इससे दोनों देशों की सीमा पर चहल-पहल बढ़ने लगी। कारोबारियों के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली। नेपाल विद्यार्थी संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को महेंद्रनगर बाजार के साथ ही वाहनों का संचालन बंद रहा था। इससे महेंद्रनगर के साथ ही बनबसा का कारोबार भी प्रभावित रहा।
थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे बाद भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया था। इसके अलावा नेपाल से मैत्री बसों का संचालन भी पूर्व की तरह ही हुआ। बुधवार से दोनों देशों के बीच आवागमन शुरू होने से महेंद्रनगर और बनबसा में रौनक बढ़ गई।
बता दें कि करीब दो माह पहले दुराचार के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने और बढ़ती महंगाई के विरोध में नेपाल विद्यार्थी संगठनों ने एक दिनी बंद का आह्वान किया था।