फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भारत में नेपाली पहलवान हुए चित

भारत में नेपाली पहलवान हुए चित

Sat, 18 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
भारत में नेपाली पहलवान हुए चित
भारत में नेपाली पहलवान चित - फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में अखिल भारतीय विराट दंगल हुआ। इसके दूसरे दिन नेपाली पहलवानों पर भारतीय पहलवान भारी पड़े। शुक्रवार शाम दंगल का शुभारंभ खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने किया।
विज्ञापन

यहां हाकिम सिंह चौक मैदान पर चल रहे दंगल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र में पहली बार वृहद रूप से आयोजित हो रहे दंगल में नेपाल से भी दर्शक पहुंच रहे हैं। दंगल के दूसरे दिन नेपाल के पहलवान बसंत थापा को गाजियाबाद के राहुल पहलवान, नेपाल के पारस को राजस्थान के दिलशाद पहलवान ने चित किया। हरिद्वार के बाबा हरिओम दास ने राजस्थान के बादल पहलवान को हराया, जबकि बिहार के पहलवान लालू, दिल्ली के अशोक, हरिद्वार के बाबा हरिओम दास, हरियाणा के मोनू, हरियाणा के मोनू, नेपाल के पारस के बीच मुकाबला बराबर (टाई) रहा। टनकपुर के बुजुर्ग जमुना प्रसाद पाल उर्फ पहलवान, नवल किशोर, चांदराम तिवारी रेफरी थे। वहां पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, ठाकुर हाकिम सिंह थे। आयोजन समिति के देवेंद्र ठाकुर, मोनू ठाकुर, संदीप पाठक, संजय ठाकुर, मो. रफी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed