{"_id":"59cbe6b44f1c1bca538b4b0e","slug":"121506535092-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए टनकपुर के एक युवक की लधिया नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घटना स्थल से करीब छह सौ मीटर दूर शव बरामद कर लिया है।
बुधवार दोपहर नगर के कुछ युवा करीब 35 किमी दूर टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्थित चल्थी पुल के पास पिकनिक पर गए। न्यू टैक्सी स्टैंड रोड निवासी जल निगम कर्मी गिरीश चंद्र गड़कोटी का 26 वर्षीय व्यवसायी बेटा निर्मल भी उनके साथ पिकनिक पर गया। बताया गया कि साथी युवक भोजन पकाने में व्यस्त थे कि इसी बीच निर्मल एक-दो साथियों के साथ लधिया नदी में नहाने चला गया। नहाते वक्त वह नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब गया। साथी युवकों को जब निर्मल के डूबने का पता चला तो वे सकते में आ गए।
आनन-फानन में चल्थी पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रकाश विश्वकर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद डूबे युवक की तलाश में जुट गए। चौकी इंचार्ज विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण गोपाल सिंह एवं अन्य की मदद से डूबे युवक का शव बरामद किया जा सका। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।