{"_id":"59a300ba4f1c1b56368b45ed","slug":"121503854778-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के दलदल में धंसने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों के दलदल में धंसने की सूचना से हड़कंप
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर बैराज के अप स्ट्रीम के शारदा टापू पर दो युवकों के दलदल में धंसने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोग युवकों के धंसता देखने की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस इस सूचना को अफवाह बता रही है। बहरहाल, घटना की सूचना से पुलिस महकमे के साथ ही शारदा चुंगी और बंगाली कालोनी में पूरे दिन खलबली मची रही। लोग टापू पर लकड़ी लेने गए अपने बच्चों की खोज में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक न तो लकड़ी लेने गए किसी युवक के लापता होने की सूचना मिली और न ही घटना की पुष्टि हो पाई थी।
बरसात के कारण नदी में मलबा अधिक आनेे के कारण एनएचपीसी प्रशासन ने सफाई के लिए रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से पावर चैनल में जलापूर्ति बंद कर बैराज से मुख्य नदी के गेट खोल दिए थे। पूरे दिन सफाई होती रही। बताया जाता है कि मुख्य नदी का गेट खुलने केे बाद कई युवक पानी में बहती लकड़ी लेने एवं मछली मारने के मकसद से बैराज के अप स्ट्रीम पर बने रेत के टापू पर गए थे। कुछ लोगों ने इनमें से दो युवकों को टापू पर रेत के दलदल में धंसते हुए देखा। घटना की सूचना के बाद बैराज में अफरा-तफरी मच गई। वहां तैनात सीआईएसएफ ने फौरन पुलिस को सूचित किया। सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में थाने से दूरबीन मंगाकर टापू पर नजर दौड़ाई गई तो वहां कुछ नहीं दिखाई दिया। सीओ और कोतवाल ने बताया कि सुबह लोगों ने टापू पर दो युवकों को देखा था, लेकिन दलदल में धंसने की किसी ने पुष्टि नहीं की है।
इधर, घटना के वक्त बैराज स्थित पल्स पोलियो ट्रांजिट कैंप में तैनात एक कर्मचारी के अनुसार उसने और सीआईएसएफ के जवानों समेत कई लोगों ने युवकों को टापू पर देखा था, जिनके कुछ देर बाद लापता होने पर ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बहरहाल खबर लिखे जाने तक घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।