{"_id":"593c38ce4f1c1bb5378b458e","slug":"121497118926-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। संविदा में समायोजित किए जाने की एक सूत्री मांग को लेकर नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों का शनिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। आंदोलन के दूसरे दिन उन्होंने पालिका कार्यालय परिसर में धरने देकर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से पालिका कार्यालय में कामकाज प्रभावित होने के साथ ही शहर के पार्कों की देखरेख भी भगवान भरोसे निर्भर हो गई है।
पालिका के ठेका कर्मचारियों ने शासन से कांग्रेस सरकार द्वारा जारी शासनादेश के तहत उन्हें संविदा में समायोजित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मुवीस, पंचम सिंह, उमेश, गीता, सीमा, अनिल, सूरज, संजीव, किशन, महेंद्र, नवीन चंद्र, रमेश, महेश चंद्र, मीरा, राजकुमार आदि शामिल थे। इधर ठेका कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालय के कामकाज पर तो असर पड़ रही रहा है, गर्मी के मौसम में शहर के गांधी, नेहरू और अंबेडकर पार्कों का रख-रखाव भी प्रभावित हो गया है।