{"_id":"5f9075128ebc3eefba412c89","slug":"12-udid-cards-made-for-12-pwds-in-the-camp-champawat-news-hld401409352","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 12 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 12 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए
विज्ञापन
भिंगराड़ा में लगे समाज कल्याण विभाग के शिविर में आवेदन पत्र जमा करते लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को भिंगराड़ा में जन सुविधा शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 12 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।
समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शिविर में आठ वृद्धावस्था पेंशन, छह विधवा पेंशन, दो दिव्यांग पेंशन सहित कुल 16 लेागों के पेंशन आवेदन पत्र जमा किए गए। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों को कोविड-19 महामारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर खरही जिला पंचायत सदस्य रेखा गोस्वामी ने लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से भी काश्तकारों को कृषि यंत्रों का वितरण करने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के संचालन में हिमांशु उप्रेती, दीपक गहतोड़ी, भूपाल राम, दीपक भट्ट्, दीपक जोशी, रोहित कौर, ग्राम प्रधान गीता भट्ट, केडी भट्ट आदि मौजूद थे।
राजस्व उप निरीक्षक के न आने से मायूस लौटे लाभार्थी
चंपावत। भिंगराड़ा में समाज कल्याण विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त शिविर में राजस्व उपनिरीक्षक के अनुपस्थित रहने से लाभार्थियों को मायूस लौटना पड़ा। बड़ी संख्या में लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आवेदन करने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
टनकपुर तहसील में आज से शुरू होगा आधार कार्ड सेंटर
टनकपुर (चंपावत)। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार से आधार कार्ड सेंटर शुरू हो जाएगा, जिससे आधार कार्ड बनवाने और कार्ड में संशोधन कराने के लिए परेशानी झेल रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अब तक पोस्ट ऑफिस में ही आधार कार्ड केंद्र चल रहा था, लेकिन अब तहसील परिसर में भी बृहस्पतिवार से एक और नया आधार कार्ड सेंटर शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी दोपहर साढ़े बारह बजे आधार सेंटर का शुभारंभ करेंगे। संवाद