फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   12 liquor stores for relocation

शराब की 12 दुकानों के लिए नई जगह तलाशी 

Sun, 26 Feb 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 26 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
12 liquor stores for relocation
शराब की 12 दुकानों के लिए नई जगह तलाशी  - फोटो : अमर उजाला
जिले में अब शराब की कोई भी दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) या राज्य राजमार्ग (एसएच) पर नहीं खुल सकेगी। आबकारी विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। राष्ट्रीय या राज्य मार्ग से लगी देसी और विदेशी शराब की 12 दुकान का स्थान आबकारी विभाग ने तय कर लिया है, जबकि राज्य राजमार्ग पर स्थित दो दुकानों को डिनोटिफाई करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में एनएच या एसएच के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकान पहली अप्रैल 2017 से नहीं खोलने के आदेश दिए थे। इसी के चलते विभाग ने चंपावत में शराब की दुकानों के नए स्थान चयनित कर लिए हैं। जिले में देशी व विदेशी शराब की 16 दुकानें हैं। इनसे सालभर में करीब 35 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है।
विज्ञापन


इनमें से टनकपुर की दो दुकानों को छोड़ शेष 14 दुकानें एनएच या एसएच के दायरे में हैं। अब इन 14 दुकानों में से 12 की नई जगह तलाश ली गई है। ये दुकानें पहली अप्रैल से नई चयनित जगह पर खोली जाएंगी। अलबत्ता पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा और देवीधुरा की दो दुकानों के लिए कहीं भी उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। आबकारी विभाग ने इसके लिए इन दुकानों को डिनोटिफिकेशन की श्रेणी में रखे जाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एसएच में नहीं दिखेगी शराब की वैन
लोहाघाट  विकासखंड के किमतोली के समीप शराब की मोबाइल वैन अप्रैल से स्टेट हाईवे  में नजर नहीं आएगी। विभाग ने इसके लिए गंगनौला गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर स्थान चयनित किया है। अप्रैल से ये दुकान लिंक मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगी। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बीते चार साल से किमतोली की शराब की दुकान को मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा था।


सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप जिले की 14 शराब की दुकानों का स्थान चयनित कर लिया गया है। दो दुकानों को डिनोटिफिकेशन की श्रेणी में रखा गया है। डिनोटिफिकेशन से आशय यह है कि उपयुक्त स्थान नहीं मिलने की स्थिति में स्टेट हाईवे के कुछ हिस्से को स्टेट हाईवे से मुक्त माना जाता है। अगर इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली, तो स्टेट हाईवे पर ये दुकानें खुल सकेगी।
दीपाली साह, जिला आबकारी अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed