फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   घुघुती न बासा, आमा की डाई मा घुघुती न बासा...

घुघुती न बासा, आमा की डाई मा घुघुती न बासा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
घुघुती न बासा, आमा की डाई मा घुघुती न बासा...
लोहाघाट (चंपावत)। प्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय पप्पू कार्की की स्मृति में चांदनी इंटरप्राइजेज की पहल पर नगर के रामलीला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गित्यार खोज प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए गायकों ने अपने सुरीले स्वरों और गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में तीन कलाकारों का चयन ग्रांड फिनाले कार्यक्रम के लिए किया गया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में चांदनी इंटरप्राइजेज के संस्थापक सदस्य जनार्दन उप्रेती और लोक गायक प्रहलाद सिंह माहरा के दिशा निर्देशन में आयोजित गित्यार खोज प्रतियोगिता में सोनिया आर्या, पंकज रोडीयाल और कमल कुमार की बेहतरीन प्रस्तुति पर उनका चयन ग्रांड फिनाले के लिए हुआ। गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता और चेयरमैन गोविंद वर्मा ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों के 25 गायकों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही सोनिया आर्या ने घुघुुती न बासा, आमा की डाई मा घुघुती न बासा से समा बांध दिया। दूसरे स्थान पर रहे कमल कुमार ने ओ बाना चश्मा वाली और तीसरे स्थान पर रहे पंकज रोडीयाल ने सुन ले दगड़िया, बात सुनी जा, तू मेरी जा गाकर ग्रांड फिनाले के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायकों द्वारा प्रस्तुत गीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा। निर्णायकों में प्रकाश राय, गायक प्रहलाद सिंह माहरा, प्रदीप कुमार, भैरव राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed