{"_id":"5bb4f18a867a557f373dc77a","slug":"11538584970-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर आंदोलन करेंगे पालिका के सेवानिवृत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर आंदोलन करेंगे पालिका के सेवानिवृत कर्मी
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सातवें वेतनमान में बढ़ी पेंशन का लाभ देने की मांग कर रहे नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों ने बृहस्पतिवार से फिर आंदोलन करने का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने झूठा आश्वासन देकर उनका आंदोलन खत्म कराया था, लेकिन अब वे किसी भी शर्त पर पेंशन का लाभ मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
पालिका के सेवानिवृत्त 55 कर्मियों को अब तक सातवें वेतन में बढ़ाई गई पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है, इस पर उन्होंने 25 सितंबर से आंदोलन किया तो प्रभारी अधिकारी/एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने उन्हें दो दिन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रपत्र तैयार कर पेंशन कार्यालय देहरादून भेजने का आश्वासन दिया था। सेवानिवृत्त कर्मियों का आरोप है कि पांच दिन बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा उनके प्रपत्र देहरादून भेजना तो दूर प्रपत्र तैयार ही नहीं किए गए हैं। सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद एवं मंत्री राकेश वाल्मीकि ने पालिका प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार से पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर पुन: धरने पर बैठने का एलान किया है।