{"_id":"5b6490534f1c1bf6548b6851","slug":"11533317203-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैन्यूड़ा हाईस्कूल में शिक्षक ने छात्रों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैन्यूड़ा हाईस्कूल में शिक्षक ने छात्रों से की मारपीट
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्यूड़ा में एक शिक्षक के 10 वीं के छात्रों को पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन शुक्रवार को बच्चे को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच की बात की है।
सूरज महर (15) पुत्र माधो सिंह महर निवासी कफल्टा के अलावा अन्य छात्रों की शिक्षक भावेश बिनवाल ने गणित के सूत्र याद न करने पर डंडों से पिटा। शिक्षक ने सभी छात्रों पर एक के बाद एक करीब आठ डंडे तोड़ दिए। इस मारपीट में सूरज के पीठ और शरीर पर निशान उभर आए ।
घर पहुंचने के बाद परिजनों ने सूरज का प्राथमिक उपचार कराया। शुक्रवार को सूरज अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा था, जहां उन्होंने मारपीट के आरोपी शिक्षक की शिकायत डीएम से की। कैन्यूड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस वर्ष का बोर्ड परीक्षाफल शून्य रहा था। बोर्ड परीक्षा में शामिल स्कूल के सभी 13 छात्र फेल हो गए थे। माना जा रहा है कि शिक्षक इसी वजह से सख्त रुख अपनाए हुए है।