{"_id":"5a1ee4d44f1c1ba12d8b583f","slug":"11511974100-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रातों से शारदा बैराज पर पसरा अंधकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रातों से शारदा बैराज पर पसरा अंधकार
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स में तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति बंद रही। बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण काटी गई शारदा हैडवर्क्स की बिजली को ऊर्जा निगम ने बुधवार को भी सुचारु नहीं किया।
बिजली न होने से यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स परिसर में अंधकार पसरा हुआ है। विभागीय कर्मियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
करीब 11.50 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर यूपीसीएल ने सोमवार को शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की बिजली काट दी थी। तबसे यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स परिसर अंधेरे में डूबा हुआ है।
बिजली बंद होने से शारदा हेडवर्क्स कर्मियों और परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली के अभाव में यूूपी सिंचाई विभाग परिसर में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने यूपी सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को बिजली काटे जाने के संबंध में अवगत करा दिया है। बता दें कि इस वर्ष शारदा हेडवर्क्स की बिजली दूसरी बार काटी गई है।
करीब नौ माह पूर्व बीते 9 मार्च 2017 को भी यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी थी। जो यूपी सिंचाई विभाग और यूपीसीएल के अधिकारियों की वार्ता के बाद 15 मार्च को जोड़ दी गई थी।
यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि यूपीसीएल पर यूपी सिंचाई विभाग का करीब 55 करोड़ से अधिक का भुगतान लंबित है। बताया कि शारदा नहर से लोहियाहेड पावर हाउस को दिए जाने वाले पानी का भुगतान पिछले पांच दशकों से अधिक समय से यूपीसीएल ने नहीं किया है।