{"_id":"5a0dcbee4f1c1b78548bd790","slug":"11510853614-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी 2000 को जन्मे बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी 2000 को जन्मे बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करें
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एक जनवरी 2018 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं के नाम वर्तमान में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में दर्ज करने को कहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक में आयोग के निर्णयों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी के प्रथम दिवस यानि कि एक जनवरी 2000 को जन्मे ऐसे 100 बच्चों का चिन्हीकरण कर उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने के साथ उनकी सूची विकास खंडवार 12 जनवरी तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जिससे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उनको मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ऐसे मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।