{"_id":"5983603c4f1c1b994d8b460d","slug":"11501782076-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय अंग्रेजी प्रशिक्षण वर्ग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय अंग्रेजी प्रशिक्षण वर्ग शुरू
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बच्चों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में दो दिनी अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक कैलाश थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की ने अंग्रेजी भाषा को आज की आवश्यकता बताया।
प्रशिक्षकों ने अध्यापकों को अंग्रेजी भाषा की बारीकियों के संबंध में जानकारियां दी। प्रशिक्षक भूपाल राम ने स्कूली बच्चों को सरलतम तरीके से अंग्रेजी का ज्ञान देने के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में लक्ष्मण तिवारी, भुवन पंत, धर्मेंद्र, धीरेंद्र, बद्रीदत्त जोशी, दीपक, प्रीति चंद, विमला बोरा आदि ने प्रतिभाग किया।