{"_id":"5978d25b4f1c1b167e8b47d2","slug":"11501090395-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचाराधीन कैदियों को दी गई कानूनी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचाराधीन कैदियों को दी गई कानूनी जानकारियां
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्थानीय न्यायिक बंदीगृह में आयोजित विधिक शिविर में विचाराधीन कैदियों को कानूनी जानकारियां दी गई। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सीजेएम ने कैदियों को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी।
उन्होंने कैदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने, बंदीगृह में स्वच्छता बनाए रखने, समय समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। शिविर कैदियों ने सीजेएम के समक्ष पेयजल की समस्या रखी। बताया कि वाटर प्यूरी फायर के खराब होने से दिक्कतें हो रही है। सीजेएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। संचालन डीजीसी राजस्व भास्कर मुरारी ने किया। इस मौके पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, पीएलवी रेनू गड़कोटी, रमेश चंद्र गौतम, समीर कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।