{"_id":"5978cea34f1c1b20238b458c","slug":"11501089443-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज निगम प्रबंधन पर संगठन विशेष के दबाव में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज निगम प्रबंधन पर संगठन विशेष के दबाव में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निगम प्रबंधन पर संगठन विशेष के दबाव में अपने संगठन से जुड़े कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 9 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने प्रबंधन पर पूर्व में हुई समझौता वार्ता में बनी सहमति पर भी अमल न किए जाने का आरोप लगाया है।
परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय व मंत्री बलदेव प्रसाद द्वारा मंडलीय प्रबंधक संचालन को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में हुए समझौते के तहत अभी तक प्रति दिन रूट आवंटन प्रपत्र बनाकर चस्पा करने के आदेश का पालन नहीं हुआ है। वहीं समय संचालन कक्ष में तैनात कर्मचारियों द्वारा संगठन से जुड़े कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं भी नहीं थमी है। आरोप लगाया है कि समय संचालन कक्ष में ऐसे कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो पूर्व में भ्रष्टाचार व अनियमितताओेेें के आरोप में दंडित हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि संगठन ने तय किया है कि संगठन विशेष के दबाव में कर्मचारी उत्पीड़न की घटनाओं का निस्तारण नहीं हुआ तो उनका संगठन 9 अगस्त से मंडलीय कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा।