{"_id":"595bd0734f1c1b494a8b4622","slug":"11499189363-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों से शुरू होगा देवीधार महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों से शुरू होगा देवीधार महोत्सव
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकर्षक झांकियों से शुरू होगा देवीधार महोत्सव
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार में पांच दिनी देवी महोत्सव का बुधवार को श्रीगणेश होगा। 18वें देवी महोत्सव का आगाज शिवालय मंदिर से देवीधार तक मां भगवती की आकर्षक झांकी से होगा। रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली और गोरखानगर के लोग जत्थों के रूप में झांकियों में शामिल होंगे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि बुधवार सुबह देवीधार के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद अपरान्ह तीन बजे शिवालय मंदिर से देवीधार तक झांकी निकलेगी। शाम पांच बजे देवीधार मंदिर में महोत्सव का उद्घाटन होगा। छह जुलाई को शैक्षिक मेला और खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। सात जुलाई को प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बच्चों की कविता लेखन, ओपन वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता, प्राथमिक और जूनियर वर्ग की चित्रकला के अलावा पारंपरिक परिधानों में झोड़ा प्रतियोगिता होगी।
आठ जुलाई को प्राथमिक और जूनियर वर्ग की सुलेख, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन के अलावा भजन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। रात को रायनगर चौड़ी, कलीगांव और डैंसली में देवी जागरण होगा। नौ जुलाई को मेले का मुख्य आकर्षण तीनों गांवों से निकलने वाली देवी रथ यात्राएं होंगी। इसी दिन महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव को भव्य रूप देने में समिति के सचिव प्रकाश राय, भैरवदत्त राय, जीवन राम, शेखर गोरखा, शिवराज बिष्ट, नरेश राय आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
पांच दिन तक चलने वाले महोत्सव की तैयारियां पूरी
धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेल गतिविधियां होंगी