{"_id":"594414a44f1c1bf14b8b45d9","slug":"11497633956-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचई के पास राजमार्ग में अनियंत्रित अल्टो कार पलटी, चालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचई के पास राजमार्ग में अनियंत्रित अल्टो कार पलटी, चालक चोटिल
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार पलटी, चालक घायल
टनकपुर (चंपावत)। एनएच पर मनिहारगोठ तिराहे के पास किसी वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से अनियंत्रित हुई आल्टो कार नाली की ठोकर लगने से पलट गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के वक्त कार को कार स्वामी खुद चला रहा था, जिसे हल्की चोट आई है। संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंदनी निवासी केआर आर्या (58) अपनी कार (यूके 03 जी/2301) से टनकपुर की ओर रहा था कि विचई गांव में मनिहारगोठ तिराहे के पास कार अनियंत्रित होकर नाली की ठोकर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। कार स्वामी का कहना है कि किसी बड़े वाहन द्वारा कार में पीछे से टक्कर मारने के कारण हादसा हुआ है, जबकि पुलिस कार में पीछे से किसी वाहन के टक्कर मारने की बात को गलत बता रही है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक पीड़ित कार स्वामी ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।