फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 29 शाखाओं में लटके ताले

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 29 शाखाओं में लटके ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 29 शाखाओं में लटके ताले
चंपावत। वेतन बढ़ोतरी के अलावा बैंकों के विलय के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर, बनबसा सहित जिले के विभिन्न सार्वजनिक बैंकों की 29 शाखाओं में ताले लटके रहे। इसके चलते जिलेभर में 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के संगठन के आह्वान पर हुई हड़ताल पूरी तरह कामयाब रही। सार्वजनिक बैंकों की सभी शाखाओं में दिनभर ताले लटके रहे। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई, कैनरा बैंक की कुल 29 शाखाओं में हड़ताल के चलते कोई कामकाज नहीं हुआ। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी का कहना है कि अकेले चंपावत शाखा का ही करीब 8 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


एटीएम में आज डाली जाएगी नकदी
शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल के चलते कारोबारियों से लेकर आम लोगों तक की मुसीबत बढ़ी है। शुक्रवार को हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहे, तो माह का चौथा शनिवार होने से 22 दिसंबर और रविवार के चलते 23 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सिर्फ 24 दिसंबर को सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी का कहना है कि एटीएम में नकदी डालने के लिए शनिवार को कैश चेस्ट खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed