{"_id":"5be5bdefbdec2269ab3a12da","slug":"111541783023-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक बीस प्रतिशत धारकों ने ही जमा किए लाइसेंसी शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक बीस प्रतिशत धारकों ने ही जमा किए लाइसेंसी शस्त्र
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव के मद्देनजर भले ही पुलिस कड़ी सुरक्षा का दावा कर रही हो, लेकिन लाइसेंसी शस्त्र जमा करने की कार्रवाई बेहद सुस्त गति से चल रही है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अब तक सिर्फ बीस प्रतिशत लाइसेंस धारकों ने भी कोतवाली में अपने शस्त्र जमा कराए हैं। शस्त्र जमा करने की यही रफ्तार रही तो मतदान के दिन तक शत-प्रतिशत शस्त्र जमा हो पाएंगे, इसमें संदेह है।
निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन शस्त्र जमा करने की रफ्तार अब भी गति नहीं पकड़ पाई है।
मतदान को सिर्फ नौ दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अब तक क्षेत्र के 173 में से सिर्फ 47 ने ही कोतवाली में अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए हैं। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह के मुताबिक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लाइसेंसी शस्त्र धारकों की संख्या 173 है। सभी शस्त्र धारकों से चुनाव के मद्देनजर अपने शस्त्र कोतवाली या फिर गन हाउस में जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नहीं होती हवाई फायरिंग की घटना
टनकपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने को लेकर पुलिस थोड़ी सजग होती तो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की घटना नहीं होती। वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि पुलिस ने संबंधित लाइसेंसी शस्त्र धारक सुमित कलखुड़िया का पुलिस एक्ट में चालान कर शस्त्र जमा कराने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने को रिपोर्ट डीएम को भेजी है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी शस्त्र जमा न करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अलबत्ता सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि शस्त्र जमा न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।