{"_id":"5b6732514f1c1ba23e8b5417","slug":"111533489745-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में दो दिन तक बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में दो दिन तक बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बारिश के चलते लोहावती नदी में सिल्ट आने से जल संस्थान ने सुंई और चौड़ी पंप हाउसों का संचालन बंद कर दिया है। संचालन बंद होने से अगले दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है।
जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात से क्षेत्र में भारी बारिश आने के कारण लोहावती नदी सहित अधिकांश पेयजल स्रोतों में गंदा पानी आ रहा है। नगर के अलावा सुंई को सप्लाई होने वाली पेयजल योजना के लिए अधिकांश पानी लोहावती नदी से पंप हाउस से लिफ्ट किया जाता है। नदी के पानी में मिट्टी ज्यादा आने के कारण पंप की सप्लाई बंद कर दी गई है।
अपर सहायक अभियंता बिष्ट ने बताया कि पानी गंदा आने पर लोहाघाट नगर और सुई की पेयजल सप्लाई दो दिन तक बाधित हो सकती है। अलबत्ता विभाग वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास करेगा।