फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिला योजना समिति के नए सदस्यों के चुनाव की तारीखें तय

जिला योजना समिति के नए सदस्यों के चुनाव की तारीखें तय

Tue, 31 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के नए सदस्यों के चुनाव की तारीखें तय
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन पांडेय ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार जिला योजना समिति क बढ़े हुए सदस्यों के चुनाव के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए कुल तीन सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक 6 और 7 अगस्त को 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन किए जाएंगे।
विज्ञापन


8 अगस्त को 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। 9 अगस्त को 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी, 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से 3 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। जबकि 10 अगस्त को ही अपराह्न साढ़े 3 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सदस्यों के निर्वाचन से संबंधित कार्य जिला पंचायत सभागार में संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed