{"_id":"5b4a316a4f1c1b1e308b49e1","slug":"111531588970-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न न्यायालयों में वाद लंबित रहने पर एडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न न्यायालयों में वाद लंबित रहने पर एडीएम नाराज
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने विभिन्न न्यायालयों में आईपीसी, आबकारी और अधिनियमों के वादों के लंबित रहने और सही पैरवी न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। 2011 से अनिस्तारित रहने वाले आबकारी वादों को एक माह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नामिका अधिवक्ता विजय राय और आलोक पांडेय के वाद लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम ने नामिका अधिवक्ता शंभू दत्त ओझा ने आईपीसी के 7 वादों के लंबित रहने पर भी नाखुशी व्यक्त की। उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता भाष्कर मुरारी को 10 वादों को न्यायालय में प्रस्तुत कर समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए।
न्याय सहायक हिसामउद्दीन ने बताया कि जुलाई में विभिन्न न्यायालयों में आईपीसी के 12 और अन्य अधिनियमों में 196 वाद दायर हुए हैं। पॉक्सो एक्ट में एक अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा तथा अर्थदंड से दंडित किया गया। मोटर अधिनियम के 95 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड आरोपित किया गया। बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय, सहायक अभियोजन अधिकारी रिंकू वर्मा, जिला शासकीय अभिवक्ता फौजदारी सुनील खर्कवाल, सिविल रमेश उप्रेती, राजस्व भाष्कर मुरारी, विशेष अभियोजक पोक्सो विद्याधर जोशी, विजय राय, आलोक पांडेय, शंभू दत्त ओझा अंबा दत्त गड़कोटी आदि उपस्थित रहे।