{"_id":"5b0062e64f1c1b1a5e8b5af2","slug":"111526751974-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला गया ट्रांसफार्मर, छह दिन बाद रोशन हुआ सिलाड़ गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला गया ट्रांसफार्मर, छह दिन बाद रोशन हुआ सिलाड़ गांव
Updated Sat, 19 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत विकासखंड के सिलाड़ गांव में छह दिन बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। इस गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ऊर्जा निगम ने बदल दिया है।
जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में 30 परिवार 13 मई से अंधेरे में थे। संजय चौड़ाकोटी सहित गांव के लोगों का कहना था कि बिजली नहीं होने से यहां के लोगों को मोबाइल चार्जिंग से लेकर उनके रोजमर्रा के कामकाज को लेकर दुश्वारी झेलनी पड़ रही थी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड के चंपावत के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि सिलाड़ में शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इससे गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो गई है।