फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां पूर्णागिरि धाम में तीस हजार श्रद्धालु उमड़े

मां पूर्णागिरि धाम में तीस हजार श्रद्धालु उमड़े

Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में तीस हजार श्रद्धालु उमड़े

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के उमड़ने से धाम क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। करीब तीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। इस बीच एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने भैरव मंदिर तक सुरक्षा का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। रविवार को भीड़ अधिक की उम्मीद से व्यापारियों के भी चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने कहा कि शनिवार को कुछ दिनों के अंतराल बाद अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं।


बीते दिनों अंधड़ एवं बारिश से मेले में श्रद्धालुओं की आवक कम हो गई थी। दो दिनों से मौसम कुछ साफ रहने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। मां के डोले के साथ पैदल यात्रियों के जत्थों की आवक भी बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से ही जयकारों के साथ पड़ाव क्षेत्रों से श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। भीड़ अधिक बढ़ने पर टनकपुर में डेरा डाले एसपी गुंज्याल ने भी मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने टनकपुर से भैरव मंदिर तक जगह-जगह यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण में पुलिस फोर्स की संचार व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ठुलीगाड़ एवं भैरव मंदिर थानाध्यक्षों को ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच यातायात पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मेले में आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed